तेन्दूकोना : आपसी बात को लेकर वाद विवाद कर मारपीट, मामला दर्ज
तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम सम्हर में पुरानी आपसी बात को लेकर वाद विवाद कर मारपीट करने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम सम्हर थाना तेन्दूकोना निवासी गयाराम साहू ने बताया कि 04 सितम्बर 2026 के रात्रि करीबन 08:30 बजे वह अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहा था, उसी समय घर के सामने मे हो हल्ला की आवाज आने पर जाकर देखा तो वहां पर उसकी पत्नि इवती साहू ने बताया कि गांव के महेश निषाद उर्फ मिथुन पिता स्व जगेश्वर निषाद उम्र लगभग 35 वर्ष ने गयाराम के छोटा भाई डोमु राम साहू से जबरदस्ती पुरानी आपसी बात को लेकर वाद विवाद कर मां बहन की गंदी गंदी गलौच कर रहा था, तथा जान से मारने की धमकी देते हुये जान से मारने की नियत से हाथ में रखे डण्डा से डोमुराम साहू के सिर पर दो तीन बार जोर जोर से प्राण घातक वार किया.
इस घटना से गयाराम के भाई का सिर फट गया और नाक मुंह से बहूत ज्यादा खुन बह रहा था जिसे देखकर गयाराम का भतीजा गुनेश साहू बीच बचाव करने गया तो उसे भी अश्लील गाली गलौच करते हुये हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया. जिससे गुनेश साहू के पैर व सिर में चोंट आया है.
इस घटना को गुनेश साहू, इवती साहू, जागेन्द्र साहू तथा गांव के अन्य लोग देखे सुने, तब गांव तथा परिवार के व्यक्ति तत्काल निजी चार पहिया वाहन से बागबाहरा सरकारी अस्पताल लेकर गये जहां प्राथमिक उपचार बाद बागबाहरा अस्पताल से हायर सेंटर रिफर करने पर घायल डोमुराम साहू को रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर लेकर ईलाज हेतु भर्ती कराये.
बताया गया कि महेश निषाद उर्फ मिथुन के द्वारा पूर्व में भी गांव में दो तीन बार लडाई झगडा कर मारपीट किया है जिसे गांव वासियो द्वारा पूर्व में समझाइस दिया गया था.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेश उर्फ मिथुन निषाद के विरुद्ध अपराध धारा 109-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.