पिथौरा : 7 मामलों में मुखबिर की सूचना पर शराब पीने पिलाने की सूविधा उपलबध कराने पर रेड कार्यवाही
पिथौरा पुलिस ने 05 सितम्बर 2026 को 7 मामलों में मुखबिर की सूचना पर लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सूविधा उपलबध कराने पर रेड कार्यवाही किया गया, जिसमे पकड़े गए आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
जिसमे ग्राम भीथीडीह में महेन्द्र ठाकुर, ग्राम जंघोरा में वी. प्रभावकर राव, ग्राम मेमरा में बलराम प्रधान, ग्राम बरेकेल में राजकुमार ठाकुर, NH 53 रोड काठी ढाबा गोपालपुर चौक में मलाया राउत, CG ढाबा पिथौरा से कुलदीप सिंह, ग्राम लाखागढ में कृपाराम रात्रे पर यह कार्यवाही किये गया.
अन्य सम्बंधित खबरें