पिथौरा : खुटेरी में खेतों से मोटर पम्प और केबल वायर चोरी
पिथौरा के ग्राम खुटेरी में खेतों से मोटर पम्प और केबल वायर चोरी होने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.
ग्राम खुटेरी थाना पिथौरा निवसी गुलशन निषाद ने बताया कि मेरा ग्राम खुटेरी के फुन्नु बाहरा में उसकी खेती है जिसमें वह अपने खेती में दो जगह 2-2 HP का मोटर पम्प लगाया है, जिससे वह खेती में सिचाई करता.
गुलशन ने बताया कि 01 अगस्त 2026 को वह अपने खेती में देखने गया था तो देखा उसका बोर मोटर सही सलामत था, तथा 02 अगस्त 2026 के सुबह 07:00 बजे अपने खेती में लगे फसल को देखने गया था तो उसके खेती में लगे दोनो जगह की मोटर पम्प 2-2 HP की कीमती 20,000 रूपये को कोई चोर द्वारा 01 अगस्त 2026 के शाम 07:00 बजे से 02 अगस्त 2026 के सुबह 07:00 बजे के बीच चोरी कर ले गया था.
तब गुलशन ने आसपास पता तलाश किया तो छबि यादव, कौशल यादव, अंकेश्वर ध्रुव व तरूण निषाद ने बताया कि गांव के चेतन निषाद पिता मनोहर निषाद, युगल किशोर साहू पिता बाबुलाल साहू और बोधन ध्रुव पिता रतन ध्रुव द्वारा चोरी किये है.
घटना के कुछ दिनो पूर्व गांव के रघुनंदन पटेल पिता पदमन पटेल की एक नग मोटर, घनश्याम पटेल पिता हीरालाल पटेल की खेत की मोटर, कन्हैया साहू पिता पीलालाल साहू का एक नग खेत में लगी मोटर, रमेश बरिहा पिता धनसाय बरिहा का एक बंडल वायर, चंचल सिन्हा पिता परदेशी सिन्हा की खेत का दो नग मोटर, सुकलाल बरिहा पिता परशुराम बरिहा की दो बंडल वायर चोरी हो गया है.
गुलशन को उक्त मोटर पम्प एवं वायर की चोरी उक्त व्यक्तियों द्वारा ही किये जाने का संदेह है, जिसपर पुलिस ने आरोपी चेतन निषाद, युगल किशोर साहू, बोधन ध्रुव पर अपराध धारा 3(5)-BNS, 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.