पटेवा : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार
पटेवा पुलिस ने 05 सितम्बर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पटेवा तिराहा ग्राम पटेवा में एक व्यक्ति को शासकीय अस्पताल के सामने लोगो को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा.
जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेन्द्र पिता भुवन टोन्ड्रे उम्र 23 वर्ष साकिन नवागांव थाना पटेवा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली प्लास्टिक पौवा, 02 नग पानी पाऊच, 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर आरोपी राजेन्द्र टोन्ड्रे का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें