महासमुंद : सफल क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय ... - CG Sandesh

महासमुंद : सफल क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्यव्यापी सेवा संकल्प अभियान जिले में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान की कार्ययोजना तैयार करने, सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है।

गठित समिति में कलेक्टर अध्यक्ष होंगे तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुन्द को नोडल अधिकारी नियुक्त गया है। समिति में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक संचालक जनसंपर्क तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद महासमुन्द को सदस्य बनाया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा शासन के मंशानुरूप अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें