सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला जोगीदादर में हर्षोल्लास के स... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला जोगीदादर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'शिक्षक दिवस'

आज 05 सितंबर 2026 को भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, भारत रत्न, महान विचारक एवं महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन 'शिक्षक दिवस' के रूप में शासकीय प्राथमिक शाला जोगीदादर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक विजय कुमार भवसागर एवं सहायक शिक्षक केशव प्रसाद साहू ने संकुल केन्द्र कलेण्डा (सिं.) के सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को आमंत्रित कर ' शिक्षक मिलन एवं सम्मान समारोह' का आयोजन किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन - अर्चन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र में पुष्प अर्पित करके किया गया। प्राथमिक शाला जोगीदादर के छात्रों ने आमंत्रित शिक्षकों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया । विद्यालय की पूर्व छात्रा लीला पटेल सभी शिक्षकों के लिए मधुर स्वर में गुरू वंदना की ।

तत् पश्चात सभी शिक्षकों ने बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन, शिक्षा के क्षेत्र तथा देश के विकास में उनके योगदान को सविस्तार से बारी - बारी से बताया ।

इस बीच विद्यालय के शिक्षक केशव प्रसाद साहू ने अपने प्रथम गुरु अपने माता - पिता तथा अपने प्राथमिक विद्यालय के गुरुजन श्री आर. डी. यादव सर, श्री एम. एल. साहू सर, श्री रमाशंकर सर, पटेल सर, पांडे सर एवं सभी शिक्षकों को याद करते हुए अपने जीवन में उनके योगदान के महत्व को बताया और बच्चों को अपने गुरुओं का सम्मान और आज्ञा पालन की बात बतायी ।

इस अवसर पर प्राथमिक शाला जोगीदादर के शिक्षक केशव प्रसाद साहू एवं प्राथमिक शाला दर्रीपाली की प्रधान पाठक श्रीमती शान्ति पटेल ने सभी शिक्षकों को पेन भेंट किया ।

कार्यक्रम में प्राथमिक शाला रक्सा से चंद्रभानु बरिहा, गुणवंत भोई, प्राथमिक शाला तिहारीपाली से डिग्रीलाल नायक, प्राथमिक शाला कलेण्डा से कार्तिकराम बारीक, प्राथमिक शाला दर्रीपाली से शान्ति पटेल, प्राथमिक शाला भगतसरायपाली से प्रेमलाल बेसरा, प्राथमिक शाला डोंगरीपाली से वीरेन्द्र पटेल, प्राथमिक शाला पलसाभाड़ी से नारायण प्रसाद गढ़तिया, प्राथमिक शाला बलेण्डा से विजय सिदार, आँगनबाड़ी केन्द्र जोगीदादर की कार्यकर्ता जमुना पटेल उपस्थित रहे।

आभार प्रदर्शन प्राथमिक शाला जोगीदादर के प्रधान पाठक विजय कुमार भवसागर एवं मंच संचालन सहायक शिक्षक केशव प्रसाद साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के बच्चों, पूर्व छात्रों, रसोईया एवं आंगनबाड़ी की सहायिका का विशेष योगदान रहा।

अंत में सभी शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी एवं विद्यालय के बच्चों को केशव प्रसाद साहू की ओर से 'नेवता भोज' कराया गया ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें