सरायपाली : बानीगिरोला में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानीगिरोला में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख प्राचार्य भोग सिंह भोई एवं वरिष्ठ व्याख्याता अभिमन्यु चौधरी द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
गुरुजनों का किया आत्मीय सम्मान
छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रीफल, लेखनी और अंगवस्त्र से ससम्मान सम्मानित किया। संस्था प्रमुख ने केक काटकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों को अंत तक बांधे रखा।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य भोग सिंह भोई ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एआई के इस दौर में भी शिक्षक की महत्ता और प्रासंगिकता कम नहीं हुई है, बल्कि और बढ़ गई है।
मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत
कार्यक्रम के दौरान अराध्या स्टेशनरी एवं शारदा स्टेशनरी, सरायपाली के सौजन्य से कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिमन्यु चौधरी, त्रिलोचन बाघ, डॉ. मुकेश चौधरी, श्रीमती रिंकी उबोवेजा, श्रीमती प्रज्ञा शर्मा, नेहा ओगरे, चेतना निबरगिया, अंकिता साहू, धर्मसागर पटेल, सावित्री बरिहा, यामिनी पटेल, गिरोला पटेल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन शाला नायक तेजस्विनी पटेल ने किया। पूरे कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं की भूमिका सराहनीय रही।