तमनार में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा संकल्प अभियान’ को ल... - CG Sandesh

तमनार में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बनी रणनीति

रायगढ़/तमनार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाना है। इसी अभियान की तैयारियों को लेकर लैलूंगा विधानसभा के तमनार में रायगढ़ जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में जुटे भाजपा के दिग्गज

मंगल भवन तमनार में आयोजित कार्यशाला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संभाग प्रभारी अभिषेक सिंह, जिला प्रभारी प्रशांत ठाकुर, सांसद राधेश्याम राठिया सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद राष्ट्रगीत हुआ और अतिथियों का गमछा व पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

13 कार्यक्रमों को लेकर बनाई गई रूपरेखा

कार्यशाला में अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले 13 अलग-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभियान की जानकारी देते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता के साथ इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां तय

भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान ने जिले के सभी मंडलों के संयोजक और सह-संयोजकों के नामों की जानकारी दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से अभियान को सफल बनाने की अपील की।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें