महासमुंद : श्रमिक की बेटी अब रायपुर के कांगेर वैली स्कूल में करेगी पढ़ाई
बेटी के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। श्री पूनम कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी इतने प्रतिष्ठित और महंगे स्कूल में पढ़ाई कर सकेगी। उन्होंने कहा कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना उनके जैसे श्रमिक परिवारों के लिए उम्मीद और अवसर लेकर आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार श्रमिकों के साथ-साथ उनके बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए भी अवसर उपलब्ध करा रही है।
योजना का उद्देश्य आर्थिक परिस्थितियों के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना है। महासमुन्द जिले की पूनम कुमार यादव की बेटी का चयन इसी दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण है, जहां श्रमिक परिवार की बेटी अब बेहतर शिक्षा के जरिए अपने सपनों को नई उड़ान देने की तैयारी कर रही है।