बसना : दानी फ्युल के पास राईस मिल से सामान चोरी - CG Sandesh

बसना : दानी फ्युल के पास राईस मिल से सामान चोरी

बसना थाना अंतर्गत दानी फ्युल के पास दो राईस मिल से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है.

में वार्ड नं 03 बसना निवासी वरूण अग्रवाल ने बताया कि 27 अगस्त 2026 को रायपुर रोड़ दानी फ्युल के बाजु में स्थित लक्ष्मी राईस मिल एवं भवानी राईस मिल में अज्ञात चोरों द्वारा वहां का सामान चोरी कर ले जाया जा रहा था, जिसमें से आधा सामान उनके द्वारा ले जाया जा चुका है तथा कुछ चीजें अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लम जाया जा रहा था जिसे पकड़ लिया गया. लेकिन आरोपी गण मौके पर भाग निकले. उनमें से 3 आरोपी पकड़ाये जिन्हें बसना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

बताया गया कि चोरी ऑफिस का कांच तोड़ कर अंदर घुसकर तोड़फोड़ कर की गई है, जहाँ मिल में लगे सामान मोटर, केबल, स्टाटर, पैनल का सामान, कैपेसिटर, सौटेक्स का सामान व लोहे की अन्य वस्तुए एवं ए.सी. जो की ऑफिस में लगा हुआ था, किमत करीबन 8,000 रूपया जिसे अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी किया गया.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305-BNS, 331(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें