महासमुंद : मंदिरहसौद के लिए निकली महिला हुई लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला.
महासमुंद के ग्राम बिरकोनी से मंदिरहसौद के लिए निकली के एक महिला लापता हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम बिरकोनी निवासी रेखुराम सहिस ने बताया कि 03 सितम्बर 2026 को सुबह करीब 10:00 उनकी पत्नी सावित्री सहिस उम्र 33 साल निवासी बिरकोनी अपने मायके ग्राम बाहनाकाडी मंदिरहसौद जा रही हूं कहकर निकली थी.
इसके कुछ देर बाद जब उसके पति रेखुराम ने उसे फोन लगाया तो फोन नहीं लगा, फिर उसने अपने ससुराल में फोन लगाकर पूछा तो बताये कि घर नहीं आई है, जिसका आसपास एवं रिश्तेदारो में पता तलाश करते रहा किन्तु पता नहीं चल सका है.
जिसके बाद पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज करव्विया गई है, वहीँ पुलिस ने मामले में धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें