पटेवा : 6 मामलों में शराब पीने की सुविधा देने वाले और खुले में शराब पीने वालों पर कार्यवाही
पटेवा पुलिस ने 5, 6 और 7 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर कुल 6 मामलों में शराब पीने की सुविधा देने वाले और खुले में शराब पीने वालों पर कार्यवाही किया है.
जिसमे ठूमसा आम रोड ग्राम पटेवा से पवन विश्वकर्मा, ठूमसा पक्की रोड आम पेड के पास पटेवा से संतोष विश्वकर्मा, ठूमसा पक्की रोड महुआ पेड के पास ग्राम पटेवा से संतुराम यादव, शासकीय अस्पताल के सामने ग्राम पटेवा में राजेन्द्र पर धारा 36(C)-LCG के तहत शराब पीने की सुविधा देने पर कार्रवाई किया.
तथा बिजली आफिस के पास, पटेवा में गोकुल यादव तथा पानी टंकी के नीचे, पटेवा में नीलकण्ठ धीवर पर धारा 36(च)(1)-LCG के तहत खुले में शराब पीने के लिए कार्रवाई किया गया.
मामले में आरोपियों से शराब पीने का सामान भी जप्त किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें