तुमगांव : शराब पीने का सामान उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई
तुमगांव पुलिस ने 07 सितम्बर 2026 को मुखबिर की सुचना पर शराब पीने का सामान उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई किया है.
जिसमे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि अमन ढाबा भोरिंग चौक तुमगांव में एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा था. इस दौरान शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, तथा मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्यारेलाल धीवर पिता परसराम धीवर उम्र 45 साल सा0 ग्राम खैरझिटी थाना तुमगांव का रहने वाला बताया जो लोगों को शराब पिलाने का सामान उपलब्ध कराते हुए मिला.
पुलिस ने आरोपी द्वारा पेश करने पर 01 पौवा देशी मशाला शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 50 रूपये एवं 01 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया.
इसी तरह बंगाली ढाबा भोरिंग चौक तुमगांव में सुभाष विश्वास पिता चितरंजन विश्वास उम्र 37 साल निवासी ग्राम खैरझिटी तुमगांव के पेश करने पर 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 50 रूपये एवं 01 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.
उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.