अनुमति के खिलाफ बन रहा था व्यावसायिक भवन, निगम ने की बुलडोजर कार्रवाई
रायपुर : रायपुर नगर निगम के जोन-5 अंतर्गत चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में अनुमति के विपरीत बनाए जा रहे एक व्यावसायिक भवन पर कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निवेश विभाग की टीम ने निर्माणाधीन भवन के अवैध हिस्से को हटाया।
निगम के अनुसार, भवन निर्माता कमलकांत चंद्राकर को नगर निगम अधिनियम के तहत पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण को हटाया गया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर खीरसागर नायक सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें