बसना : पलसापाली नाका में पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा गांजा तस्कर, 3 किलो गांजा जप्त
बसना पुलिस ने 8 सितम्बर 2026 को मुखबिर की सुचना पर पलसापाली नाका में एक आरोपी से करीब 3 किलो गांजा जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि पदमपुर ओडिशा की ओर से एक कत्था रंग की बिना नंबर स्कुटी में एक व्यक्ति सवार होकर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बसना की ओर आ रहा है.
उक्त सुचना पर पुलिस ने पलसापाली बैरियर पदमपुर रोड पहुंचकर नाका में नाकाबंदी किया, जहाँ कुछ देर बाद मुखबिर के बताये अनुसार एक कत्था रंग की बिना नंबर स्कुटी आते दिखाई दिया जिसे रोकने का ईशारा कर संकेत दिया गया तो वह पुलिस को देखकर स्कुटी को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़कर नाम पता पुछने पर अपना नाम विरू यादव पिता छत्तरू यादव उम्र 22 साल, कोलीहा थाना लवन जिला बलौदाबाजार का होना बताया.
जो स्कुटी वाहन के सामने रखे प्लास्टिक बोरी में गांजा होना बताया गांजा होना बताया, तथा बताया कि पदमपुर ओडिसा पहुंचने पर वह एक मोबाईल नंबर से संपर्क किया जो नहर किनारे आकर 03 किग्रा गांजा दिया. जिसे वह 18000 रूपये देकर वहॉ से गांजा को लेकर वापस आया तथा पहले भी दो तीन बार उसी मोबाईल नंबर के व्यक्ति के पास से गांजा खरीद कर अपने गांव कोलीया ले जाना व बिक्री करना बताया.
जिसपर पुलिस ने आरोपी से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरी 03.188 किग्रा बोरी सहित मनोत्तेजक मादक पदार्थ जैसे गांजा शुद्ध गांजा 03.00 किग्रा किमती 1,50,000 रूपया, एक कत्था रंग का हिरो डेस्टनी स्कूटी बिना नंबर किमती 90,000 रूपया, एक नग विवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल किमती 15,000 रूपया, नगदी रकम 500 रूपया का एक नोट, कुल सम्पति कीमत 2,55,500 रूपया जप्त कर आरोपी पर अपराध धारा 20(B) नार एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.