बसना : ट्रैक्टर में लगे सामानों की चोरी - CG Sandesh

बसना : ट्रैक्टर में लगे सामानों की चोरी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बंसुला में एक ट्रैक्टर से उसमे लगे सामानों की चोरी कर ली गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नानकपाली निवासी डिग्रीलाल मांझी वर्तमान में ग्राम बंसुला में किराये से रहते हैं, तथा भवन निर्माण ठेकेदारी का काम करता है.

डिग्रीलाल मांझी ने बताया कि ग्राम बंसुला प्रतिभा भवन जहां पर वह किराये से रहता है वहां पर उसने अपने सोल्ड आयशर 242 ट्रैक्टर को रखा था, जिसे 07 सितम्बर 2026 को खाना खाकर रात्रि करीबन 11:00 बजे ट्रैक्टर को देखा तो वह सही था.

इसके बाद 08 सितम्बर 2026 को सुबह करीबन 06:00 अपने ट्रैक्टर को देखने गया तो देखा कि ट्रैक्टर से बैटरी, आर्मेचर, हिसं एवं नागर पट्टा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें