महासमुंद : रेल्वे स्टेशन के बाहर गुजरात के 4 आरोपियों को गां... - CG Sandesh

महासमुंद : रेल्वे स्टेशन के बाहर गुजरात के 4 आरोपियों को गांजा ले जाते पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने रेल्वे स्टेशन के बाहर गुजरात के 4 आरोपियों से ले जा रहे एक बैग में अवैध पदार्थ गांजा जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि 04 व्यक्ति ट्रेन से उतर कर रेल्वे स्टेशन के बाहर एक बड़ा से ग्रीन कलर का रेक्जीन बैग के अंदर गांजा लेकर महासमुंद बस स्टैण्ड की ओर जाने वाले है.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस रेल्वे स्टेशन के सामने पहुंचकर 04 व्यक्ति जो एक साथ खड़े हुए हुए थे, पीछे में एक ग्रीन कलर का रैक्जीन बैग पकड़ा हुआ था, तथा बस स्टैण्ड की ओर पैदल आ रहे थे, जिसे घेराबंदी कर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम

01. परमार प्रतिक पिता चन्ना भाई उम्र 21 साल निवासी माफतिया पारा रामदेव पीर मंदिर थाना बजरंगवाड़ी, जामानगर रोड़ जिला राजकोट राज्य गुजरात

02. समेजा रसूल पिता दाउद समेजा उम्र 32 साल, सा०हुसैनी चौक गरीब नगर थाना बेडेसवर जिला जामानगर राज्य गुजरात

03. हमजा खुरैशी पिता हनीफ भाई उम्र 27 साल, निवासी मेमन पारा थाना जोहिया जिला जामानगर, गुजरात

04. अंकित मिश्रा पिता राजभाइ उर्फ राजकुमार उम्र 22 साल, निवासी भोमेश्वर राजकोट थाना बजरंगवाड़ी जिला राजकोट, गुजरात का रहने वाला बताये,

पुलिस ने आरोपीगण के संयुक्त कब्जे में एक ग्रीन कलर की रैक्जीन बैग के अन्दर रखे गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर बताये कि उक्त गांजा केशिंगा (उड़ीसा) से लेकर स्वंय के लिए राजकोट, गुजरात ले जाना बताया गया.

जिनके संयुक्त कब्जे से एक ग्रीन कलर की रैग्जीन बैग के अन्दर एक नीले रंग के प्लास्टिक झिल्ली में 3.778 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा, किमती 1,88,900.00 रू. तथा मोबाइल जप्त कर धारा 20 (बी) नार. एक्ट का मामला दर्ज किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें