महासमुंद : मोटर सायकल को पीछे से आकर मारी ठोकर, मामला दर्ज
महासमुंद के पुराना बाजार में एक मोटर सायकल चालक ने दुसरे मोटर सायकल चालक को ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नं 03 ईमलीभांठा महासमुंद निवासी महेश राव शिंदे ने बताया कि 06 सितम्बर 2026 को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 4070 से पुराना बाजार महासमुन्द थ्रेड का सामान लेने के लिए गया था. तथा दुल्हन थ्रेड के सामने सामान लेने के लिए शाम करीबन 07 बजे अपने मोटर सायकल से ऊतर रहा था उसी समय पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 04 PQ 1336 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर महेश मोटर सायकल को पीछे से आकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.
जिससे महेश मोटर सायकल सहित नीचे गिर गया और गिरने से उसे बांए पैर के घुटना में चोंट आया है तथा मेरे मोटर सायकल का सामने भाग टूट गया है. इस मामले में महेश द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस ने मोटरसायकल क्रमांक CG 04 PQ 1336 का चालक पर अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.