महासमुंद : अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करते तीन गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करते तीन गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने 08 सितम्बर 2026 को मुखबीर सूचना पर आरोपीगण   कोमल उर्फ पिन्टु कहार पिता हिरालाल कहार उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड न 11 ग्राम बेमचा,  करण सोनी पिता मोहन सोनी उम्र 20 वर्ष, निवासी नयापारा वार्ड न 09  तथा मोहन टण्डन पिता संतोष टण्डन उम्र 21 वर्ष,ग्राम अरण्ड मोहंदी थाना खल्लारी के संयुक्त कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी के अंदर भरी हुई 50 पौवा देशी मसाला शराब एंव 20 पौवा देशी प्लेन शराब जिसके प्रत्येक शीशी 180 एमएल० भरी हुई है. शीलबंद 12600 एमएल किमती 6600 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टीवा किमती 50,000 रूपये, 5000 नगद व 03 नग मोबाइल अलग अलग कम्पनी का किमती करीब 15000 कुल सम्पति 76,600 रूपये को जप्त किया.

वहीँ मामले में आरोपीगणों का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का अपराध पाये जाने से मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार कर  आब0एक्ट अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें