तेन्दूकोना : चखना दूकान में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा, ... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : चखना दूकान में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा, कार्रवाई

तेन्दूकोना पुलिस को 07 सितम्बर 2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि साल्हेभाठा पण्डरीखार रोड भिरहाडीपा के पास एक व्यक्ति अपने चखना दूकान में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

जिसपर पुलिस मौका स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर कमलेश बरिहा पिता स्व चैतराम बरिहा उम्र 40 वर्ष निवासी साल्हेभाठा को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब प्लास्टिक पौवा 180 -180 ML वाली में भरी देशी प्लेन शराब करीबन 50 - 50 ML जुमला 100 ML कीमती 60 रूपये एवं 03 नग डिस्पोजल गिलास जप्‍त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें