सिंघोड़ा : फार्चुनर एवं स्कार्पियो वाहन में 281.900 किलो गांजा परिवहन करते पकड़े गये थे पांच तस्कर।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।
निर्देश पर कार्यवाही तेज करते हुए सिंघोडा थाना पुलिस ने थाने में दर्ज अप.क्र. 37/2026 धारा 20(B)(II) (C), 29(1)एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मामले में गांजा उपलब्ध कराने वाला (मुख्य सोर्स) किशोर कुमार नायक पिता त्रिवेणी नायक उम्र 36 साल साकिन गुलाबबंद थाना बादपुर जिला देवगढ (ओडिसा) से गिरफतार किया गया।
यह था मामला- दिनांक 03/04/2026 को थाना सिंघोडा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल पहुंचकर नाकबंदी के दौरान एक काला कलर का फार्चुनर कार क्र0 MH12 WC 0090 एवं एक काला कलर का स्कार्पियो कार क्र0 MH12 YH 0925 को रोका गया।
चालक व सवार लोगो के नाम क्रमशः प्रशांत शंकर गोले पिता शंकर गोले उम्र 38 साल साकिन साग्वी थाना शिरवल तालुका खंडाला जिला सतारा (महाराष्ट्र), क्षितिज वीरसेन जाधव पिता वीरसेन जाधव उम्र 21 साल साकिन भुइंज थाना भुइंज जिला सतारा (महाराष्ट्र) तथा अक्षय नंदकुमार निगम पिता नंदकुमार निगम उम्र 27 साल साकिन वाई तालुका थाना वाई जिला सतारा (महाराष्ट्र) तथा स्कार्पियो कार क्र0 MH12YH0925 के चालक व सवार लोगो के नाम अभिषेक डेविड जगले पिता डेविड जगले उम्र 26 साल साकिन बडी मस्जिद के पीछे तिर्हेगांव फारेस्ट शोलापुर थाना फौजदार चावडी जिला शोलापुर (महाराष्ट्र) एवं महेश काटकर पिता धोनडिराम काटकर उम्र 39 साल साकिन बेलदरे थाना कराड जिला सतारा (महाराष्ट्र) सवार था।
सिंघोड़ा पुलिस द्वारा पुछताछ करने एवं वाहनों की तलाशी लेने पर फार्चुनर कार क्र MH12 WC 0090 के पीछे सीट के अंदर एवं स्कार्पियो कार क्र0 MH12YH0925 के बीच एवं पीछे सीट में गांजा बरामद हुआ था। जिसे वे फुलवानी से पहले उडीसा से लोड कर पुणे (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे।
आरोपियों के दोनो वाहनों से बरामद कुल 281.900 किलो गांजा कीमती 1,40,95,000 रूपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन फार्चुनर कार क्र0 MH12WC0090, स्कार्पियो कार क्र MH12 YH 0925, 04 नग मोबाईल सहित कुल 2,06,45,000 रूपये की संपत्ति जप्त कर गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अप.क्र. 37/2026 धारा 20(B)(II)(C),29(1) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर आरोपीगणो को न्यायिक रिमाण्ड में भेजे गये थे।
मामले की इन्वेस्टिगेशन में पुलिस द्वारा इंड टू इंड विवेचना करते हुए प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर गिरफ्तार गांजा परिवहनकर्ताओं को गान्जा उपलब्धकर्ता (मुख्य सोर्स/बैकवर्ड लिंक) उड़ीसा के देवगढ़ का बड़ा ड्रग सप्लायर आरोपी किशोर कुमार नायक पिता त्रिवेणी नायक उम्र 36 साल साकिन गुलाबबंद थाना बादपुर जिला देवगढ (ओडिसा) से दिनांक 10-09-2026 को विधिवत अरेस्ट कर जिला महासमुंद लाया गया, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
गान्जा उपलब्ध कराने वाला(मुख्य सोर्स)-
01- किशोर कुमार नायक पिता त्रिवेणी नायक उम्र 36 साल साकिन गुलाबबंद थाना बादपुर जिला देवगढ (ओडिसा)।
पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी- दिनांक 03/04/2026
(गान्जा परिवहनकर्ता)-
01- प्रशांत शंकर गोले पिता शंकर गोले उम्र 38 साल साकिन साग्वी थाना शिरवल तालुका खंडाला जिला सतारा (महाराष्ट्र),
02- क्षितिज वीरसेन जाधव पिता वीरसेन जाधव उम्र 21 साल साकिन भुइंज थाना भुइंज जिला सतारा (महाराष्ट्र),
03- महेश काटकर पिता धोनडिराम काटकर उम्र 39 साल साकिन बेलदरे थाना कराड जिला सतारा (महाराष्ट्र),
04- अभिषेक डेविड जगले पिता डेविड जगले उम्र 26 साल साकिन बडी मस्जिद के पीछे तिर्हेगांव फारेस्ट शोलापुर थाना फौजदार चावडी जिला शोलापुर (महाराष्ट्र),
05- अक्षय नंदकुमार निगम पिता नंदकुमार निगम उम्र 27 साल साकिन वाई तालुका थाना वाई जिला सतारा (महाराष्ट्र)।
पूर्व मे जप्त सम्पत्ती-
01- 281.900 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,40,95,000 रूपये।
02- एक फार्चुनर कार कीमती 40,00,000 रूपये।
03- एक स्कार्पियो कार कीमती 25,00,000 रूपये।
04- 04 नग मोबाईल किमती 50,000 रूपये।
मामले मे कुल जप्त संपत्ति 02 करोड 06 लाख 45 हजार रूपये।