महासमुंद : मेरी बहन के साथ क्यों बातीचत करता है कहने पर तीन लोगों ने मिलकर की मारपीट
महासमुंद के नहरपारा में एक व्यक्ति को मेरी बहन के साथ क्यों बातीचत करता है कहने पर उसने तीन लोगों के साथ युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं0 23 चंडी मंदिर नहरपारा निवासी निखिल तांडी 08 सितम्बर 2026 को रात में अपने घर के सामने नहर के पास अपने दोस्त मोहित महानंद के साथ बैठा था, इसी दौरान रात्रि करीब 09.30 बजे सत्यम, अमन एवं उनके अन्य साथी वहां पर आये तो निखिल ने सत्यम को बोला कि मेरी बहन के साथ क्यों बातीचत करता है, तो उतने में सत्यम, अमन एवं उसके साथी निखिल को मां बहन की गंदी गंदी गालीया देते हुए तो क्या कर लेगा कहकर निखिल के कालर को पकड़कर हांथ मुक्के एवं हांथ में पहने कडा से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी भी दिये. जहाँ से निखिल जान बचाकर वहां से भाग गया.
निखिल ने बताया कि मारपीट करने से उसे बांए आंख के पास एवं पीठ में चोंटे आई, लड़ाई झगड़ा को निखिल के दोस्त मोहित महानंद बीच बचाव किया, एवं देखा सुना है.
वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सत्यम, अमन एवं उसके अन्य साथी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.