महासमुंद : रोड़ क्रास करते समय लूना चालक को कार ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत.
आरएलसी अस्पताल महासमुंद के सामने रोड़ क्रास करते समय एक सुपर एक्सल लुना को कार ने ठोकर मार दी, जिसमे लुना चालक की मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार असगर पिता बैकुंड असगर उम्र 61 वर्ष मालीडीह थाना तुमगांव निवासी 07 मई 2026 अपने सुपर एक्सल लुना क्रमांक CG 06 CJ 9823 में अपनी पत्नि गुलाबी बाई, अपने दामाद काशी राम रात्रे के मोटर सायकल क्रमांक CG06GS8877 में बैठकर अपने रिस्तेदार को देखने आरएलसी अस्पताल महासमुंद जा रहे थे, इसी दौरान आरएलसी अस्पताल महासमुंद के सामने रोड क्रास करते समय बागबाहरा की ओर से आ रही कार क्रं0 CG 06 GL 9965 के चालक द्वारा अपनी कार को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड किनारे लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
एक्सीडेंट से बैकुंड असगर के दोनो पैर कमर में गंभीर चोंट लगा था जिसका ईलाज आरएलसी अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराकर ईलाज कराये, लेकिन स्थिति गंभीर होने से रिफर करने पर रिम्स हास्पिटल में भर्ती कराकर ईलाज कराये जिसका ईलाज के दौरान दिनांक 18 जुलाई 2026 को मृत्यु हो गया.
मामले में आरोपी कार क्रमांक CG 06 GL 9965 का चालक का कृत्य अपराध धारा 106 (1) BNS का घटित करना पाया गया जिसपर अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया गया.