महासमुंद : चार लोगों ने बेवजह आकर की मारपीट. - CG Sandesh

महासमुंद : चार लोगों ने बेवजह आकर की मारपीट.

महासमुंद के बेमचा में एक व्यक्ति के पास चार लोग आकर बेवजह अश्लील गाली गलौच कर मारपीट कर दिए, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम बेमचा निवासी देवशरण साहू 08 सितम्बर 2026 को शाम करीबन 04:00 बजे अटल चौक बेमचा के पास खड़ा था, उसी समय गांव का रहने वाला टिकेश्वर मानिकपुरी, जितू साहू व अन्य दो आकर उसे बेवजह मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहे थे, जिसे मना करने पर तु कौन होता है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, व जितू साहू अपने हाथ मे पहने कड़ा से देवशरण के सिर मे वार कर दिया, जिससे देवशरण के सिर मे गंभीर चोट लगा.

इसके बाद देवशरण के सिर से खून निकलता देख चोरो भाग गये, घटना को देखकर देवशरण के दोस्त तुषार यादव ने बीच बचाव किया, तथा कुछ देर बाद देवशरण का भाई शिव कुमार साहू आकर उसे घर लेकर गया और कुछ समय बाद ईलाज के लिए आकाल पूरख अस्पताल महासमुंद लेकर गये देवशरण का ईलाज हुआ.

टिकेश्वर मानिकपुरी , जितू साहू व अन्य दो के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें