पिथौरा : देशी प्लेन जप्त, शराब पीने की सुविधा देने वाले पर क... - CG Sandesh

पिथौरा : देशी प्लेन जप्त, शराब पीने की सुविधा देने वाले पर कार्रवाई

पिथौरा पुलिस ने दो मामलों ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही किया है, जिसमे 8.1 लीटर शराब किया गया है तथा शराब पीने की सुविधा देने वाले एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है.

दिनांक 09/09/2026 को पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति टी.व्ही.एस. जुपीटर स्कूटी में अवैध शराब लेकर ग्राम लाखागढ की ओर जा रहा है। सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ व गवाहो के मुखबिर के बताये स्थान पर HP पेट्रोल पंप के पास ग्राम लाखागढ पहुंचकर कुछ देर इंतजार के बाद संदिग्ध एक व्यक्ति को पकडे, अपना नाम नरेश यादव पिता रामलाल यादव उम्र 55 साल साकिन लाखागढ का रहने वाला बताया। संदिग्ध व्यक्ति के पास रखे एक लाल एवं खाखी कलर का कपडे का थैला की तलाशी लेने पर उसके अंदर 45 नग, सुपर 36 प्लेन देशी शराब (प्रत्येक में 180 एम.एल.) कुल 8.100 लीटर (किमती 3,600 रूपये) बरामद हुआ। जिस पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब व परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी टी.व्ही.एस. जुपीटर कमांक सी.जी. 06 एच.ए. 9951 (किमती करीबन 30,000 रूपये) को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी नरेश यादव का कृत्य आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर, थाना पिथौरा अप. क्र. 232/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

01- नरेश यादव पिता रामलाल यादव उम्र 55 साल साकिन लाखागढ थाना पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.)।

जप्ती सम्पति-

01- कुल 8.100 लीटर (किमती 3600 रूपये)।

02- एक स्कूटी टी.व्ही.एस. जुपीटर (किमती करीबन 30,000 रूपये)।

तथा पिथौरा वार्ड नंबर 12 में अपने दुकान में आम लोगो को शराब पीने कि सुविधा उत्पन्न करा रहे आरोपी नागेन्द्र कुशवाहा पिता बिरजू राम कुशवाहा उम्र 44 साल के कब्जे से दो नग सुपर 36 वाली देशी प्लेन शराब पौवा 180 एम.एल. वाली जिसमें करीबन 30-30 एम.एल.भरी हुई शराब एवं 02 नग की खाली डिस्पोजल गिलास किमत करीबन 50 रूपये जप्त कर धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें