महासमुंद : पेशी कराकर वापस घर लौटते समय रास्ते में मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : पेशी कराकर वापस घर लौटते समय रास्ते में मारपीट

महासमुंद से पेशी कराकर वापस घर लौटते समय कुछ लोगों के साथ रास्ते में मारपीट कर दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

फातीमा बी 20 अगस्त 2026 के शाम करीबन 19:30 बजे महासमुंद पेशी कराकर पेशी मे उपस्थित होकर वापस अपने घर आ रही थी उसी समय कचरा दान के पास शराब भठ्ठी रोड बागबाहरा पास पहूंची थी तब दुष्यंत चंद्राकर, रवि चंद्राकर एवं अन्य व्यक्ति द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर पत्थर से मारपीट कर चोट पहूंचाया है.

इससे फातीमा बी के हाथ, पैर एवं पेट मे,  तथा खैरून बी के जांघ, पैर, हाथ, एवं निशा खान के पैर, जांघ तथा पेट मे चोट लगने से खून दर्द होना बताया जिसका प्राथमिक उपचार सीएचसी बागबाहरा से कराया गया.

फातीमा बी ने बताया कि उसके घर को तोड़फोड़ कर नुकसान पहूंचाया गया है, घटनास्थल को शेख अजमैर एवं वहां पर उपस्थित लोग देखे सुने है एवं बीच बचाव किये है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने दुष्यंत चंद्राकर, रवि चंद्राकर एवं अन्य लोगो के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचा में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें