बागबाहरा : दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट, गुटका और नमकीन का सामान चोरी
बागबाहरा में एक दुकान का ताला तोड़कर वहां से सिगरेट, गुटका और नमकीन का सामान चुरा लिया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड कं. 05, बागबाहरा निवासी कैलाशचन्द शर्मा, 10 सितम्बर 2026 को जब पब्लिक स्कूल के पास मंडी रोड में स्थित जे. डी. नमकीन भण्डार सिद्धी विनायक नमकीन के पास पहुंचे तो देखा कि दुकान के सामने का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था.
कैलाशचन्द ने बताया कि उनके दुकान के कुछ सामान व नगदी गायब है, जहाँ अज्ञात चोर द्वारा दुकान का गेट का ताला तोड़कर चोरी किया है. कैलाशचन्द के यहाँ इसके पहले भी 21 अगस्त 2026 को चोरी हुई थी जिसकी सूचना थाना में दिया गया था.
लेकिन इस बाद दुकान में रखे 01 नग 2 एच.पी. की मोटर11,000 रूपये, सिगरेट गोल्ड फ्लेग 10 पैकेट 1,150 रूपये, सिगरेट- मिन्ट 10 पैकेट 1,150 रूपये, सिगरेट- ब्लेक फिल्टर 5 पैकेट 1,000 रूपये, सिगरेट - फ्लेग 5 पैकेट 425 रूपये, सिगरेट- टोटल 5 पैकेट 425 रूपये, गुटका- राजश्री 2 पूड़ा 250 रूपये, पान पराग- 1 पूड़ा 255 रूपये, गुटका- विगल 2 पूड़ा 250 रूपये, नमकीन सामान -गाठिया, सेव, मिक्चर 1500 रूपये, नगदी चिल्हर अनुमानित 350 रूपये. कुल 17,655 रूपये की सम्पति चोरी कर ली गई.
मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.