सांकरा : निर्माणाधीन मकान के पास रखा 2 क्वींटल छड़ चोरी
सांकरा ने एक निर्माणाधीन मकान के पास रखा 2 क्वींटल छड़ को चोरी कर लिया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
सांकरा निवासी हूं कवलजीत सिंह छाबडा ने बताया कि गुरू घासीदास चौक के पास उनकी जमीन है जिसमें वह घर बना रहा है, तथा घर बनाने में लगने वाले सामान ईट, रेत, गिट्टी, सीमेंट, छड को अपने निर्माणाधीन मकान के पास रखा है.
कवलजीत ने बताया कि 13 जून 2026 को उसने बसना से करीबन 05 क्वींटल 08MM की छड खरीदा था जिसे कालम बनाने के लिए रिंग के रूप में उपयोग किया जाना था जिसमें से करीबन 03 क्वींटल छड का उपयोग किया जा चुका था व बचे 02 क्वींटल छड को रिंग बनाकर निर्माणाधीन मकान के कमरे में रख दिया था.
जो 07 सितम्बर 2026 तक कमरे के अंदर रखा हुआ था, लेकिन 08 नवम्बर 2026 के सुबह 05 बजे जब पुन: जाकर देखा तो छड रिंग निर्माणाधीन कमरे में नही था, जिसका आसपास पता किया तो कही पता नही चला.
बताया गया कि किसी अज्ञात चोर ने छड रिंग 08MM वजनी करीबन दो क्वींटल कीमती 11000 रूपये को चोरी कर ले गया.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात अरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.