खल्लारी : राईस मील के पीछे जंगल में मिला था शव, मामला दर्ज
खल्लारी थाना क्षेत्र के एक राईस मील के पीछे जंगल से मिले शव के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 को करीबन सुबह 08:00 बजे ग्राम ओमकारबंद में कनिष्क राईस मील के पीछे जंगल में अज्ञात पुरूष का शव मिला, जिसकी उम्र करीबन 20 से 22 वर्ष बताई गई.
बताया गया कि ओमकारबंद के जंगल में अज्ञात के द्वारा जंगली सुवर के शिकार के लिए बिछाये गये बिजली कंरट की तार की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति स्वंय जलकर मृत हो गया.
अज्ञात मृतक द्वारा स्वयं 3-4 फेस निम्न दाब/उच्च दाब लाईन से अवैध रूप से डायरेक्ट हुकिंग कर विद्युत का चोरी कर उपयोग किया जा रहा था.
वहीँ मामले में संपूर्ण मर्ग जांच पर अज्ञात मृतक उम्र करीबन 20 से 22 वर्ष का कृत्य अपराध धारा 106(1) BNS, छत्तीसगढ विद्युत अधिनियम की धारा 135 का अपराध का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.