महासमुंद : 200 विभिन्न पदों भर्ती का सुनहरा अवसर, रोजगार मेल... - CG Sandesh

महासमुंद : 200 विभिन्न पदों भर्ती का सुनहरा अवसर, रोजगार मेला 24 सितम्बर को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र-महासमुन्द में 24 सितंबर 2026 को प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिसके प्रचार प्रसार हेतु जिले के समस्त आईटीआई में मोबिलाईजेशन काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 17 सितंबर 2026 को आईटीआई पिथौरा, 18 सितम्बर को आईटीआई बागबाहरा, 21 सितम्बर को आईटीआई बसना एवं 22 सितम्बर को आईटीआई सरायपाली में शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में उपस्थित होकर आवेदक रोजगार मेला की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं मेले हेतु अपना पंजीयन भी करा सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला में निजी क्षेत्र स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रमिन टेलेंट प्राइवेट लिमिटेड के कुल 200 विभिन्न पदों पर 10वीं 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर एवं स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 

इसके अतिरिक्त नियोजक उपस्थित होने पर रोजगार मेला में सम्मिलित किया जाएगा। जिला स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित स्थल एवं समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज की स्वयं की फोटो सहित उपस्थित होवंे। 

साक्षात्कार की प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को ‘‘छत्तीसगढ रोजगार एप/वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई करना आवश्यक है। रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान, कार्यस्थल की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुन्द में सम्पर्क कर अथवा रोजगार विभाग की वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें