48 घंटे में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

48 घंटे में हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद : बसना थाना क्षेत्र की भंवरपुर चौकी के ग्राम बड़े साजापाली में परदेशी यादव की मौत के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। अस्पताल मेमो मिलने के बाद मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका सामने आने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि घटना से पहले तीन लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान मृतक परदेशी यादव और आरोपी मनोहर कोसरिया के बीच उसकी पत्नी से कथित छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, मनोहर ने परदेशी के साथ हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया।

इसके बाद मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून लगे कपड़े और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें