महासमुंद : 120 किलो गांजा जब्त, कंटेनर से बरामद हुआ 60 लाख क... - CG Sandesh

महासमुंद : 120 किलो गांजा जब्त, कंटेनर से बरामद हुआ 60 लाख का माल

महासमुंद : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 किलो 60 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास एक कंटेनर की तलाशी लेकर गांजा बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद हरे-पीले रंग के कंटेनर क्रमांक GJ 06 AV 4815 को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर के पिछले हिस्से में रखी चार प्लास्टिक बोरियों से कुल 120.060 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 60 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है।

जांच में सामने आया कि गांजा ओडिशा के संबलपुर से गुजरात ले जाया जा रहा था। मामले में गुजरात निवासी वसीम शाह और अय्युब खान को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गांजे के साथ दो मोबाइल फोन और कंटेनर वाहन भी जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 70 लाख 8 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें