30 वर्षीय लॉ छात्र की संदिग्ध मौत, घर में पसरा मातम - CG Sandesh

30 वर्षीय लॉ छात्र की संदिग्ध मौत, घर में पसरा मातम

बिलासपुर : मंगला क्षेत्र के गंगानगर फेज-2 में 30 वर्षीय लॉ छात्र सौरभ सोनवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सौरभ लॉ की पढ़ाई के साथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस भी कर रहे थे।

परिजनों के मुताबिक, सुबह काफी देर तक सौरभ के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला, जहां सौरभ मृत अवस्था में मिले।

घटना की सूचना डायल-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सौरभ के मामा के मुताबिक, वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और घर की जिम्मेदारियों के साथ वकालत के काम में भी हाथ बंटाता था।

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें