महासमुंद : प्राथमिक शाला रामसागरपारा मे किया गया पौधारोपण
शासकीय प्रथमिक शाला रामसागरपारा (संकुल पटेवा) मे पौधरोपण किया गया। जिसमे काजू फलदार पौधा के साथ विभिन्न प्रकार के वृक्ष संस्था परिसर मे लगाए गए हैं। शाला समिति के उपाध्यक्ष कमल ध्रुव ने कहा की हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पौधे लगाने चाहिए। पौधा, फूलो को उखाड़ो मत केवल निहारो। पौधारोपण कार्यक्रम मे शाला के सफाईकर्मी वीरनारायण ध्रुव ने सहयोग किया ।
अन्य सम्बंधित खबरें