सांकरा : मंदिर परिसर में 6 घंटे बंधक बनाए गए युवक-युवती, मंद... - CG Sandesh

सांकरा : मंदिर परिसर में 6 घंटे बंधक बनाए गए युवक-युवती, मंदिर समिति अध्यक्ष और साथियों पर उगाही व मारपीट की FIR दर्ज

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम झगरेनडीह स्थित मनसा माता मंदिर परिसर में दर्शन करने गए युवक युवती को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन पैसे माँगने का मामला सामने आया है. जिसमे 'डायल 112' की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंधकों को छुड़ाया और आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बल्दीडीह निवासी भूपेश सिन्हा उम्र 18 वर्ष अपने गाँव की एक 15 वर्षीय युवती के साथ 12 सितम्बर 2026 शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे मोटर सायकल से ग्राम झगरेनडीह मनशा माता मंदिर में घुमने के लिए गया था. और मंदिर दर्शन कर परिसर में बैठा था.

इसी दौरान वहां पर कुछ लोग आये जिसमे से एक ने खुद को नारायण प्रधान कहकर मंदिर समिति का अध्यक्ष बताया और गन्दी-गन्दी गाली गलौच किया. इसके बाद उनसे मोबाईल एवं मोटर सायकल के चाबी को जरदस्ती छीनकर ले जाया गया तथा 51 हजार रूपये मांग करने लगा.

लेकिन पैसा नही देने 36 हजार रूपये की मांग किया, फिर भी जब पैसा नही दिया गया तो 21 हजार रूपये मांग किया गया, उसे भी नही देने पर युवती जो सोना पहनी थी उसे मांग किये, उसे नही दिया गया तो उनके साथ मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये.

इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक उन्हें बंधंक बना लिये थे फिर इनके परिजनों ने डायल 112 को फोन कर वहां पहुंचें और हमें उन्हें छुडवाये.

युवक ने बताया कि ये लोग मंदिर के नाम से पैसा वसूली करते है, मामले में आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 308(2),127(2), 296,115(2), 351(2),3(5) BNS सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर ‍विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें