बसना : अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर 13 किलोग्राम गांजा जप्त - CG Sandesh

बसना : अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर 13 किलोग्राम गांजा जप्त

अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पलसापाली बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बसना पुलिस ने एक महिंद्रा बोलेरो वाहन से 13 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. आरोपी ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा परिवहन कर रहे थे, जिनसे वाहन, मोबाइल और दस्तावेजों सहित कुल 8,55,000 रुपये का माल जब्त किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को पुलिस पलसापाली बैरियर पर नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान दोपहर करीब 1:10 बजे ओडिशा की ओर से आ रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक MH 21 V 0435 को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, जिसपर वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया, और पूछताछ करने पर उसने गाड़ी में गांजा होने की बात स्वीकार की.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गीताराम औटे (39 वर्ष), निवासी नायगांव, थाना पैठण, जिला संभाजीनगर महाराष्ट्र बताया. जो बरहमपुर ओडिशा से गांजा खरीदकर संभाजीनगर महाराष्ट्र ले जा रहा था.

पुलिस ने बोलेरो की पिछली सीट के पास से खाकी टेप से लिपटा एक पैकेट 11.70 किग्रा और नीले रंग की झिल्ली में रखा दूसरा पैकेट 2.10 किग्रा बरामद किया, जिसे ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर गांजा होने की पुष्टि हुई.

पुलिस ने गांजा के पैकेट सहित कुल 13.80 किलोग्राम शुद्ध गांजा 13 किग्रा मादक पदार्थ जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6,50,000 रुपये आंकी गई है.

पुलिस ने मौके से 6.5 लाख रुपये मूल्य का गांजा, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो कीमत 2 लाख रुपये), एक सैमसंग मोबाइल कीमत 5 हजार रुपये और कानूनी नोटिसों की प्रति सहित कुल 8.55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर अपने कब्जे में ली है.

मामले में बसना पुलिस ने आरोपी गीताराम औटे को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दे दी है तथा NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें