बसना और भंवरपुर पुलिस ने की अवैध शराब के मामले में कार्रवाई - CG Sandesh

बसना और भंवरपुर पुलिस ने की अवैध शराब के मामले में कार्रवाई

बसना और भंवरपुर चौकी पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

बसना पानी टंकी के पास 3 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

बसना पुलिस को 13 सितंबर 2026 की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 01 बसना स्थित पानी टंकी के पास एक महिला अवैध शराब बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है, जिसपर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपिया शांति बाई (42), पति स्व. प्यारीलाल, निवासी वार्ड नं. 01 बसना को पकड़ा. महिला के कब्जे से प्लास्टिक बोतलों में भरी 3 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹600) बरामद की गई. वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर आरोपिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया गया.

कुसमुर में बाड़ी से 7 लीटर महुआ शराब बरामद

भंवरपुर चौकी पुलिस ने 14 सितंबर 2026 की सुबह ग्राम कुसमुर में दबिश दी। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपिया मोहरमोती राठिया (36), पति बिहारी लाल राठिया, निवासी कुसमुर को उसके घर की बाड़ी में पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से 5 लीटर के जरीकेन और 2 लीटर की प्लास्टिक बोतल में भरी कुल 7 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमत ₹1400) जब्त की गई. मामले में आरोपिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया.

तरेकेला में पेड़ के नीचे देशी शराब बेचता युवक पकड़ाया

भंवरपुर चौकी पुलिस में 14 सितंबर 2026 को दोपहर में सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला में आम के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है. जिसपर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी नवीन खुटे (20), पिता अमृतलाल खुटे, निवासी जमनीडीह (हाल ग्राम तरेकेला) को पकड़ा. आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक थैले से 10 पौवा (1800 एमएल) प्लेन देशी शराब (कीमत ₹800) बरामद की गई. मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें