महासमुंद : चाकू की नोक पर लूटपाट, दो मोबाइल, 4,000 रुपये नगद... - CG Sandesh

महासमुंद : चाकू की नोक पर लूटपाट, दो मोबाइल, 4,000 रुपये नगद और मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर फरार

महासमुंद थाना क्षेत्र के पतेरापाली से मुड़पार जाने वाले मार्ग पर जंगल के पास टीवीएस स्कूटर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर दो युवकों को रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. बदमाश पीड़ितों से दो मोबाइल, 4,000 रुपये नगद और मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर फरार हो गए, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 308(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरण्ड थाना खल्लारी निवासी भूपेन्द्र दीवान अपने दोस्त रोहित कुमार महानंद के साथ 13 सितंबर 2026 की दोपहर मोटरसाइकिल Hero Splendor Plus, CG 06 HE 9316 से पूजा का सामान खरीदने महासमुंद आए थे, सामान खरीदकर जब दोनों दोपहर करीब 3:10 बजे पतेरापाली और मुड़पार के बीच जंगल वाले रास्ते से अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से एक काले रंग की टीवीएस एनटॉर्क TVS NTORQ, CG 04 RB 6389 स्कूटर पर तीन अज्ञात युवक आ पहुंचे और चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी.

अज्ञात बदमाशों ने पीड़ितों को गालियां देते हुए उनकी मोटरसाइकिल को लात मारी, जब पीड़ित भूपेन्द्र ने अपनी बाइक की गति धीमी की, तो बदमाशों ने अपनी स्कूटर आगे अड़ाकर उनका रास्ता रोक लिया. स्कूटर से उतरते ही एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और "पास में रखा सामान दे दो, वरना चाकू मार देंगे" कहकर जान से मारने की धमकी देने लगा.

बदमाशों ने भूपेन्द्र की जेब से एक विवो (Vivo) का मोबाइल (कीमत लगभग 5,000 रुपये) और उसके साथी रोहित की जेब से ओप्पो (Oppo A15) मोबाइल (कीमत 5,000 रुपये), 4,000 रुपये नगद तथा बाइक की चाबी (कुल संपत्ति कीमत 14,000 रुपये) जबरन लूट ली. तथा वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अपनी स्कूटर से मुड़पार की ओर भाग निकले.

भूपेन्द्र ने जब आसपास बदमाशों की तलाश की तो कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद थाना पहुंचकर टीवीएस एनटॉर्क CG 04 RB 6389 पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट BNS की धारा 309(3) का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और विवेचना शुरू कर दी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें