महासमुंद : तीजा त्यौहार मनाने मायके जाने के लिए निकली महिला ... - CG Sandesh

महासमुंद : तीजा त्यौहार मनाने मायके जाने के लिए निकली महिला लापता

महासमुंद से तीजा त्यौहार मनाने अपने मायके जाने के लिए बस स्टैंड निकली एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर महासमुंद थाना पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कनेकेरा निवासी सुरेंद्र कुमार महानदिया (40 वर्ष) ने बताया कि 12 सितंबर 2026 की शाम करीब 4:00 बजे उनका बेटा शौर्य प्रताप महानदिया अपनी मां ललिता महानदिया को तीजा त्यौहार मनाने के लिए ग्राम छिबर्रा थाना पिथौरा जाने हेतु बस स्टैंड महासमुंद छोड़ आया था.

इसके बाद सुरेंद्र कुमार महानदिया द्वारा पत्नी के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन पर कोई जवाब नहीं मिला, इसके बाद जब उन्होंने अपने साढ़ू से बात की, तो पता चला कि ललिता अभी तक मायके नहीं पहुंची है.

पीड़ित ने ससुराल छिबर्रा पहुंचकर आसपास और अन्य रिश्तेदारों में लगातार पता तलाश की, लेकिन ललिता का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका. आखिरकार 14 सितंबर 2026 को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें