महासमुंद : ‘‘घर-घर से राष्ट्र तक - आभार और संकल्प की रंगोली’... - CG Sandesh

महासमुंद : ‘‘घर-घर से राष्ट्र तक - आभार और संकल्प की रंगोली’’ प्रतियोगिता

राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसी तारतम्य में 29 सितम्बर को रंगोली राष्ट्र/भारत मंडला 108 मीटर निर्मित कर किया जाना है। जिसके लिए “घर-घर से राष्ट्र तक - आभार और संकल्प की रंगोली” राष्ट्रव्यापी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले के 21 शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में 24 सितंबर तक महाविद्यालयीन स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा रंगोली के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं - पीएम आवास योजना, कृषि और कल्याण योजना, महतारी वंदन योजना एवं महतारी दुलार योजना, राष्ट्रीय प्रतीकों तथा विकसित भारत का सपना विकसित भारत 2047 पर आधारित विभिन्न थीमों पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली तैयार किया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें