तुमगांव : बेटे ने ताला तोड़कर चुराये 5,000 रुपये, सोने के जे... - CG Sandesh

तुमगांव : बेटे ने ताला तोड़कर चुराये 5,000 रुपये, सोने के जेवरात गायब होने पर भी गहराया संदेह

तुमगांव थाना के ग्राम खैरझिटी में एक पिता द्वारा खेत जाने के बाद घर की किराना दुकान का ताला तोड़कर पुत्र ने गल्ले से ₹5,000 नगदी चोरी कर ली. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरझिटी थाना तुमगांव निवासी मानिकलाल साहू 59 वर्ष, 14 सितंबर 2026 की सुबह करीब 08:00 बजे अपने घर की किराना दुकान के कमरे में ताला लगाकर खेत में काम करने गए थे. जहाँ से दोपहर करीब 01:00 बजे वापस लौटे और ताला खोलने लगे, तो देखा कि ताला पहले से ही टूटा हुआ लटका था.

इसके बाद दुकान के अंदर जाकर देखने पर गल्ले में रखे ₹5,000 नकद गायब मिले, घटना के समय घर पर मौजूद पीड़ित के बेटे शिवम साहू से जब पूछताछ की गई, तो वह पहले गोल-मोल जवाब देने लगा. हालांकि, थोड़ी कड़ाई करने पर उसने स्वीकार किया कि दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से वही ₹5,000 चोरी करके ले गया है.

पीड़ित पिता मानिकलाल साहू ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उनके घर से सोने का नेकलेस और कान का झुमका चोरी हो चुका है, उन्हें पूरा संदेह है कि उस पुरानी चोरी के पीछे भी उनके बेटे शिवम साहू और उसके दोस्तों का ही हाथ है.

पीड़ित की लिखित शिकायत पर तुमगांव थाना पुलिस ने आरोपी शिवम साहू एवं उसके अन्य साथियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता  की धारा 305(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें