महासमुंद : बिना बताए घर से निकला पति नहीं लौटा, पत्नि ने दर्ज कराई शिकायत
महासमुंद नगर के वर्धमान नगर क्षेत्र से एक 35 वर्षीय व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 15 सितंबर की शाम घर से बिना बताए निकले युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर BNS की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्धमान नगर सतनाम भवन के सामने, महासमुंद निवासी जुल्फी बानो ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति अब्दुल अल्फाज उम्र 35 वर्ष, पिता अब्दुल जब्बार, 15 सितंबर 2026 की शाम करीब 05:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए, जो काफी समय बीतने के बाद जब परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो फोन बंद मिला. परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.
पीड़िता के अनुसार, लापता अब्दुल अल्फाज की लंबाई लगभग 5.7 फीट है. उनका चेहरा लंबा, रंग गोरा, बाल काले और शारीरिक बनावट सामान्य है. वे 12वीं तक पढ़े-लिखे हैं तथा हिंदी व छत्तीसगढ़ी भाषा बोलते हैं. घर से निकलते समय वे गोल्डन कलर का पैंट-शर्ट पहने हुए थे.
वहीँ पुलिस ने मामले में जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए तथा BNS की धारा 140(3) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर लिया है.