सरायपाली : स्कूटी से अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते गिरफ्... - CG Sandesh

सरायपाली : स्कूटी से अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 (NH 53) पर नवापाली मोड़ के पास बिना नंबर की स्कूटी से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक आरोपी को सरायपाली थाना पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से 20 पौवा अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 की रात सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाजारपारा निवासी एक व्यक्ति बिना नंबर की लाल रंग की स्कूटी में शराब रखकर सरायपाली से चट्टीगिरोला की ओर जा रहा है. सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बैतारी स्थित नवापाली मोड़ के पास घेराबंदी की.

जहाँ कुछ समय बाद सरायपाली की ओर से आ रही बिना नंबर की डेस्टिनी DESTINI स्कूटी को रोककर चालक से पूछताछ की गई, आरोपी ने अपना नाम राहुल माखीजा 40 वर्ष, पिता स्व. जितेन्द्र माखीजा, निवासी वार्ड 11 बाजारपारा सरायपाली बताया. स्कूटी के पैरदान में रखे ब्राउन बैग की तलाशी लेने पर 20 पौवा 3,600 एमएल सिंडिकेट SYNDICATE अंग्रेजी शराब कीमत ₹2,400 बरामद हुई.

मामले में पुलिस ने शराब और ₹25,000 मूल्य की स्कूटी कुल जुमला ₹27,400 जब्त कर ली, तथा आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें