आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौ... - CG Sandesh

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में

  • मध्य प्रदेश में वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान टर्म प्लान व्यवसाय में साल-दर-साल के आधार पर 72.10% की बढ़ोतरी हुई
  • राज्य में 31 मार्च, 2026 तक कुल सम एश्योर्ड (बीमा राशि) 73,100 करोड़ रुपए था
  • राज्य में 31 मार्च, 2026 तक 4,986 भागीदार ब्रांच, 3,963 निर्दिष्ट व्यक्ति और 11,506 एडवाइज़र का विशाल नेटवर्क था
  • ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए एआई और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल
ग्वालियर, सितंबर 2026 : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात दर्ज किया, जो उद्योग में अग्रणी आँकड़ा है। कंपनी की इस पहल से परिवारों को मुश्किल घड़ी में समय पर आर्थिक मदद मिली है। कंपनी ने राज्य में टर्म प्लान (रिटेल प्रोटेक्शन) व्यवसाय के संबंध में वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान साल-दर-साल के आधार पर 72.10% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी भी दर्ज की। कंपनी ने 31 मार्च, 2026 तक राज्य में 11,93,966 लोगों को बीमा सुरक्षा प्रदान की। मध्य प्रदेश में लिंक्ड, गैर-लिंक्ड और एन्युइटी व्यवसाय समेत कंपनी के बचत व्यवसाय की भी अच्छी मांग है।

राज्य में 31 मार्च, 2026 तक कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 6,256 करोड़ रुपए थी। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने राज्य में 31 मार्च, 2026 तक 73,100 करोड़ रुपए का सम एश्योर्ड दर्ज किया और पिछले सात साल में, कंपनी ने मध्य प्रदेश राज्य में अपने ग्राहकों को कुल ₹2,300 करोड़ के विभिन्न किस्म के लाभ प्रदान किए।

कंपनी के निदेशक मंडल ने हाल ही में आवश्यक स्वीकृति मिलने पर कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड’ करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की है। 31 मार्च, 2026 तक, कंपनी के पास मध्य प्रदेश में 22 शाखाएँ और 11,506 सलाहकार, साथ ही 4,986 भागीदार शाखाएँ और 3,963 निर्दिष्ट व्यक्ति भी थे।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वितरण प्रमुख, श्री भरत गुंटी ने कहा, "मध्य प्रदेश हमारी कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाज़ार बना हुआ है। साथ ही, यहां के शहरी और उभरते हुए, दोनों तरह के केंद्रों में उल्लेखनीय गति नज़र आ रही है। पिछली कुछ तिमाहियों में, ग्राहकों के व्यवहार में स्पष्ट बदलाव नज़र आया है। लोग अपने कुल वित्तीय लक्ष्यों के अंग के रूप में वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत और सेवानिवृत्ति योजना को प्राथमिकता दे रहे हैं। वितरण, डिजिटल क्षमताओं, अलग-अलग तरह के उत्पादों और ग्राहकों के साथ जुड़ाव में हमारे निरंतर निवेश से हमें इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिल रही है।“

“हमारी कंपनी की रणनीति, ग्राहकों के लिए अपने भविष्य की योजना बनाना और उसे नियंत्रित करना आसान बनाने पर केंद्रित है। हमारे सभी प्रयास इसी उद्देश्य पर आधारित हैं।“

“हमारी कंपनी ग्राहकों के पूरे बीमा चक्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटलीकरण का इस्तेमाल करती है। विशेष बात यह है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान, पूरी कंपनी के स्तर पर, हमारी लगभग 54% बचत पॉलिसी आवेदन वाले दिन जारी की गईं और लगभग 58% इंश्योरेंस पॉलिसी डिजिटल केवायसी के ज़रिए जारी की गई। बड़ी बात यह है कि हमारी 97% सेवाएँ सेल्फ-हेल्प (स्व-सेवा) या डिजिटल माध्यमों से प्रदान की जाती हैं, जिससे हमारे ग्राहक महज कुछ बटन दबाकर आसानी से अपनी पॉलिसी की देख-रेख कर पाते हैं।“

“इसके अलावा, हमने उद्योग अग्रणी पहल करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म- आईसीआईसीआई प्रू पार्टनर स्टैक लॉन्च किया है, जो अपनी तरह का पहला क्षमताओं का सेट है और इसमें डिजिटल टूल और एनालिटिक्स शामिल है।“

“साथ ही, हमारे एडवाइज़र स्टैक- आईप्रू एज से देश भर में हमारे 2.44 लाख से अधिक एजेंट के नेटवर्क को कुशलतापूर्वक अपना व्यवसाय बढ़ाने, कामकाज के प्रबंधन, आवेदन वाले दिन ही पॉलिसी जारी करने और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने में मदद मिलती है। हम चुनिंदा वितरकों को उसी दिन कमीशन का भुगतान करने वाली पहली कंपनी हैं। उल्लेखनीय है कि नया वितरण भागीदार 2 सप्ताह से भी कम समय में ऑनबोर्ड हो जाता है।“

“इसके अलावा, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में हमारा दावा निपटान अनुपात 99.3% रहा और पूरी कंपनी के स्तर पर बगैर जाँच वाले व्यक्तिगत दावे के लिए औसत टर्नअराउंड समय सिर्फ 1 दिन था, जिससे हमारे ग्राहकों और उनके परिवारों से किए गए वादे को पूरा करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ज़ाहिर होती है। हमारी दावा निपटान प्रक्रिया बहुत सरल है। दावे का अनुरोध कंपनी की वेबसाइट, ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सऐप, शाखा जाकर या हमारी चौबीसों घंटे उपलब्ध ग्राहक सेवा के ज़रिए आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा, हमारी कंपनी का शुरुआती दावा निपटान अनुपात 22% है, जो उद्योग में बेहतरीन स्तर पर है। इससे स्पष्ट है कि हमने पिछले कुछ सालों में गुणवत्तापूर्ण व्यवसाय पर बहुत ध्यान दिया है। विशेष बात यह है कि 31 मार्च, 2026 तक हमारी कंपनी ने मध्य प्रदेश में बीमित व्यक्ति की मृत्यु से जुड़े दावे (डेथ क्लेम) के तौर पर 1,212 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।“

“मध्य प्रदेश में दीर्घकालिक स्तर पर विशाल अवसर हैं और हम अपनी पहुँच बढ़ाने, उपलब्धता बढ़ाने और राज्य भर में ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने वाले समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कंपनी, देश की सर्वश्रेष्ठ ग्राहक और भागीदार अनुकूल बीमाकर्ता बनने की अपनी रणनीति के तहत, बीमा की पहुँच बढ़ाने और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए वितरण बढ़ा रही है और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है।

कंपनी, अपनी इस रणनीति के तहत ब्रांच के विस्तार, एडवाइज़र की नियुक्ति और लक्षित तौर पर ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाकर मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया corpcomm@iciciprulife.com पर ईमेल करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें