महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में हर्षोल्लास से मनाई ... - CG Sandesh

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती।

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विद्यालय के समस्त वाहन चालकों एवं परिचालकों द्वारा अपने-अपने वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना का धार्मिक कार्य विद्यालय के ध्यान एवं सिद्धि शिक्षक सुभाष पाण्डेय द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इसके पश्चात भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विद्यालय एवं सभी विद्यार्थियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।

पूजा के उपरांत सभी वाहनों पर नारियल एवं प्रसाद अर्पित कर मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया।

विद्यालय के वाहन चालकों, परिचालकों एवं कर्मचारियों ने आपसी सहयोग एवं सहभागिता के साथ कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर राजेश यादव, टीकाराम साहू, भागीरथी साहू, राकेश निषाद, महेश निषाद, फागेश दीवान, हितेश यदु, रमन निषाद, श्यामलाल, डेविड साहू, रमेश चक्रधारी, लोकेश, इशू एवं प्रकाश सहित विद्यालय के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने भगवान विश्वकर्मा से विद्यालय की प्रगति, सभी विद्यार्थियों की सफलता तथा समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें