अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हो सकती है बारिश - CG Sandesh

अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन की गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं। अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो जगह गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। हालांकि अभी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। इसके बाद 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दायरा और इसकी तीव्रता बढ़ सकती है।

बारिश के साथ कुछ इलाकों में मेघगर्जन की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी रह सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी बारिश फिलहाल सामान्य श्रेणी में है, लेकिन अब तक कुल बारिश में करीब 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें