कोमाखान : विवाद सुलझाने गए युवक के साथ मारपीट - CG Sandesh

कोमाखान : विवाद सुलझाने गए युवक के साथ मारपीट

कोमाखान में दूसरों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे युवक के साथ रंजिश रखकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोमाखान निवासी दिनेश दास मानिकपुरी 16 सितंबर 2026 की दोपहर रायपुर से अपने गांव लौटे थे, और रात करीब 08:00 बजे वे अपने दोस्त मनोज विश्वकर्मा के साथ दीपक पटेल की डेली नीड्स दुकान पर सामान खरीदने गए थे. इस दौरान वहां पहले से मौजूद गांव का नाजिम खान उर्फ शक्कू बाहरी गांव के कुछ लड़कों के साथ गाली-गलौज व लड़ाई-झगड़ा कर रहा था.

लड़ाई-झगड़ा को देखकर दिनेश दास द्वारा बीच-बचाव कर मना करने पर नाजिम खान उत्तेजित हो गया और गाली-गलौज करने लगा. उस वक्त दोस्त के समझाने पर दिनेश वापस अपने घर चले गए.

घटना के कुछ देर बाद जब पीड़ित दिनेश दास अपने घर के पास बने चबूतरे पर बैठे थे, तभी आरोपी नाजिम खान उर्फ शक्कू अपने साथी पिंटू मानिकपुरी (निवासी कोमाखान) और पीयूष ठाकुर (निवासी सुवरमाल) के साथ वहां पहुंचा, और तीनों ने दुकान के पास मना करने की बात को लेकर एकराय होकर मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया.

इस हमले में दिनेश के बाएं पंजे, बाएं घुटने के नीचे और गले पर चोटें व खरोंचें आई, मौके पर मौजूद गोविंदा निर्मलकर और अनिल निर्मलकर ने बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई.

वहीँ मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी नाजिम खान उर्फ शक्कू, पिंटू मानिकपुरी तथा पीयूष ठाकुर के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें