बसना : 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.

बसना थाना क्षेत्र के चकदरहा नाला के पास पथरला-तिलकपुर रोड पर अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे एक 36 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसके पास से प्लास्टिक के नीले ड्रम में भरी कुल 50 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की शाम बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पथरला के चकदरहा नाला के पास तिलकपुर रोड पर एक व्यक्ति महुआ शराब लेकर खड़ा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घेराबंदी कर आरोपी शिवकुमार चौहान 36 वर्ष, पिता टीकाराम चौहान, निवासी ग्राम तिलकपुर थाना बसना के पास रखे 50 लीटर क्षमता वाले नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम के अंदर 50 लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत ₹10,000 की शराब को सीलबंद कर अपने कब्जे में लिया.

वहीँ मामले में आरोपी शिवकुमार का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें