महासमुंद : पल्सर चालक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
महासमुंद नगर के स्टेशन पारा क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा के पास एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक चालक ने तेजी व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में पीड़ित के दाहिने पैर की उंगली में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अकालपुरख अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 स्टेशन पारा, महासमुंद निवासी रघुवीर चांवला 17 सितंबर 2026 की शाम करीब 06:30 बजे अपने पिता हिम्मत सिंह गुरुदत्ता को मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन की ओर छोड़ने जा रहे थे, इसी दौरान जैसे ही वे गुरुद्वारा के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HG 1448 के चालक टिकेश्वर सारथी ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अमरजीत गुरुदत्ता 43 वर्ष, पिता हिम्मत सिंह गुरुदत्ता को सीधी टक्कर मार दी.
सड़क दुर्घटना में अमरजीत गुरुदत्ता के दाहिने पैर की उंगली में गंभीर चोटें आईं, दुर्घटना के तुरंत उनके परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए अकालपुरख अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
वहीँ पुलिस शिकायत पर आरोपी पल्सर चालक टिकेश्वर सारथी के खिलाफ BNS की धारा 281 और धारा 125(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है.