महासमुंद : एक्सीडेंट के बाद सफाई कर्मी के साथ गाली-गलौज व मारपीट
महासमुंद स्टेशन पारा क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा के पास 17 सितंबर की शाम एक पल्सर मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे में पल्सर की टक्कर से स्कूटी पर सवार व्यक्ति के पैर में चोट आई, जिसे इलाज के लिए अकालपुरख अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीँ मामले में मारपीट और गाली-गलौज का मामला भी सामने आया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की शाम करीब 06:30 बजे वार्ड नंबर 13 स्टेशन पारा निवासी रघुवीर चांवला अपने पिता हिम्मत सिंह गुरुदत्ता को बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर छोड़ने जा रहे थे, इस दौरान उनके भाई अमरजीत गुरुदत्ता 43 वर्ष भी साथ थे. जैसे ही वे गुरुद्वारा के सामने पहुंचे, सामने से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HG 1448 के चालक टिकेश्वर सारथी निवासी नयापारा, ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अमरजीत को टक्कर मार दी, जिससे उनके दाहिने पैर की उंगली में गंभीर चोट आई.
घटना के संबंध में पल्सर चालक टिकेश्वर सारथी का कहना है कि वह ड्यूटी पर नगर पालिका जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई, टिकेश्वर का आरोप है कि हादसे के बाद स्कूटी सवार ने उनके साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का दिया, जिससे उनका सिर सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल से जा टकराया और चोट आई.
घटना के बाद आरोपी अमरजीत गुरुदत्ता के खिलाफ BNS की धारा 115(2), धारा 296 और धारा 351(3) जान से मारने की धमकी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.